आजमगढ़। कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष पंकज मोहन सोनकर के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा उन्हे पार्टी के कार्यक्रमों में लगातार निष्क्रिय रहने के कारण पार्टी के सभी पदों और जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है। उनके द्वारा लगाया गया यह आरोप भ्रामक है की प्रभु श्री राम के मंदिर में सहयोग सहयोग राशि देने के कारण उन्हें पद मुक्त किया गया यह व्यक्ति के निजी आस्था का विषय है। सभी को अपने धर्म के अनुसार दान करने अपनी अपनी पूजा पद्धति के अनुसार पूजा करने का पूरा अधिकार है। इसमें कांग्रेस पार्टी का कोई हस्तक्षेप नहीं होता। मंदिर निर्माण में पार्टी के तमाम लोगों ने सहयोग राशि दी है। आस्था से जुड़ा होने के कारण इसके लिए सभी लोग स्वतंत्र हैं। पंकज मनोज सोनकर को कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सम्मान दिया उन्हें लालगंज लोकसभा युवक कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया, लालगंज लोकसभा से प्रत्याशी बनाया, और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग का उपाध्यक्ष बनाया, लेकिन उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का उचित तरीके से निर्वहन नहीं किया लगातार निष्क्रिय रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ब्लाक अध्यक्षो के प्रति उनका व्यवहार भी उचित नहीं रहा। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं के साथ भी कई बार अभद्रता किया। कांग्रेस पार्टी किसी भी तरह की अनुशासनहीनता और निष्क्रियता को कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने एवं अनुशासनहीनता के कारण निकट भविष्य में उनके पार्टी में बने रहने पर भी पार्टी द्वारा निर्णय लिया जा सकता है।
आजमगढ़: निष्क्रियता के चलते पंकज मोहन को पद से हटाया गया-ओंकार
By -
Friday, February 19, 20211 minute read
0
Tags: