आजमगढ़: नाबालिक लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने वाला गिरफ्तार
By -Youth India Times
Wednesday, February 24, 20210 minute read
0
आजमगढ़। बरदह थाना पुलिस ने अपहरण कर दुष्कर्म करने के बाद हत्या मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुखबिर की सूचना पर बरदह पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के बाद हत्या मामले में वांछित अभियुक्त को महुंजामोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त गुड्डू राम उर्फ पवन पुत्र जियालाल ग्राम दरियापुर थाना दीदारगंज का रहने वाला है।