दुष्कर्म का आरोपी प्रधान पति सहित दो चढ़े पुलिस के हत्थे

Youth India Times
By -
0



आजमगढ़। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दुष्कर्म के आरोपी प्रधान पति सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जहानागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने आरोप लगाया था कि प्रधान पति व उसके भतीजा ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध तहरीर दी थी। जहनागंज थाना प्रभारी ने बताया कि प्रधान पति सन्तोष राम पुत्र बरसाती राम निवासी अमठागोपालपुर को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही बरदह थाना की पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त हरि त्रिपुरारी पुत्र सीता राम निवासी केदलीपुर को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)