आजमगढ़: भाजपा द्वारा मस्जिद में की गयी तोड़फोड़

Youth India Times
By -
1 minute read
0

एसपी से मिल सपा प्रतिनिधिमण्डल ने दर्ज कराई शिकायत

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी नि0जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व विधायक आदिल शेख, दीपक राय महुजा, दीपक राय बेलवाना, आनन्द राय, कन्हैया राजभर, सलीम प्रधान, संदीप विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ से मिलकर ग्राम-बेलवाना थाना-गम्भीरपुर में बनी मस्जिद में कुछ लोगों द्वारा तोड़फोड़ किये जाने के सम्बन्ध में बात किया।
नि0जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि ग्राम-बेलवाना थाना-बरदह में वर्षों से बनी मस्जिद जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग पांचांे वक्त की नवाज अता करते आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के सहयोग द्वारा मस्जिद के अन्दर रिपेयरिंग का कार्य चल रहा था उसी समय भाजपा के कुछ लोग वहां पहुॅचकर तोड़-फोड़ किये। वहाॅ लगायी जा रही टाइल्सों को उखाड़कर फेंक दिये। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने थाने पर दिया लेकिन थानाध्यक्ष ने कहा कि हम कुछ नहीं कर पायेंगे। 
श्री यादव ने कहा कि भाजपा द्वारा जानबुझकर साम्प्रदायिक सौहार्द विगाड़ने की साजिश की जा रही है। प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। भाजपा सरकार में कोई भी विकास का कार्य नहीं हो रहा है। युवा बेरोजगार घूम रहा है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। आयेदिन हत्या व बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। किसानों की फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान कृषि विल को वापस लेने के लिए धरना दे रहा है। पुलिस दमन चरम पर है। प्रशासन में बैठे लोग उन लोगों के कहने पर एकतरफा कार्यवाही कर रहे हैं। भाजपा के लोग दंगा फैलाकर पुनः चुनाव जीतने की फिराक में है लेकिन जनता इनका मुॅहतोड़ जवाब देगी। प्रतिनिधिमण्डल ने एस0पी0 से न्यायसंगत कार्यवाही के लिए माॅग पत्र दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 16, April 2025