सरोजनी नायडू के जन्मदिन पर निकले जुलूस को पुलिस ने रोका
By -Youth India Times
Sunday, February 14, 20211 minute read
0
पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला
आजमगढ़ : प्रदेश की पहली राज्यपाल सरोजनी नायडू के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी ने विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। जिला मुख्यालय पर महिला सभा द्वारा जुलूस निकाला गया लेकिन पुलिस की सख्ती पर नोकझोंक के बाद लौटना पड़ा। सपा ने सरकार पर लोकतंत्र विरोधी कार्य का आरोप लगाया। सपा जिला कार्यालय पर निवर्ततान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, सन्ध्या सिंह, सना परवीन, किरन श्रीवास्तव, सुनीता उपाध्याय आदि ने पुष्प अर्पित किया। अध्यक्षीय संबोधन में सुनीता सिंह ने कहा कि आज देश में आपातकाल की स्थिति है। महिलाओं को नायडू के विचारों व आदर्शाें पर चलकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। संचालन हरिप्रसाद दूबे ने किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव ने कहा कि सरोजनी नायडू स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थीं। सिधारी क्षेत्र में विधानसभा सदर इकाई की ओर से पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, डा. रामदुलार राजभर, बबिता चौहान, विजय यादव, हरिश्चंद्र यादव, मुबारकपुर में पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव, अखिलेश यादव, फूलपुर में पूर्व सांसद रमाकांत यादव, पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह यादव, दीदारगंज में रामआसरे चौहान, विनीत राय, आशा राजभर, मेंहनगर में हंसराज यादव, सगड़ी में जयराम सिंह पटेल आदि के नेतृत्व में सरोजनी नायडू का जन्मदिन मनाया गया। बिलरियागंज : गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के मुड़ीलपुर गांव में गोपालपुर विधायक नफीस अहमद ने महिलाओं को भाजपा सरकार में हो रहे अत्याचार के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता शशिकला सिंह व संचालन डा. हरिराम यादव ने किया।