आजमगढ़: टाप-10, डी-48 गैंग का सक्रिय सदस्य गांजा के साथ गिरफ्तार
By -Youth India Times
Sunday, March 07, 20211 minute read
0
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना पुलिस ने थाने के टाप-10 तथा डी-48 गैंग के सक्रिय जिला बदर अभियुक्त को 1.200 किलो ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार आज बिलरियागंज थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे। उसी दौरान थाना क्षेत्र के जगमलपुर मोड़ के पास जिला बदर अभियुक्त अदहम उर्फ वसीउल्लाह पुत्र जलील कसाई निवासी जयराजपुर, थाना बिलरियागंज को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त जिला बदर, टाँप-10 तथा गैंग डी-48 का सक्रिय सदस्य हैं। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।