आजमगढ़: बोलेरो ने आटो को मारी टक्कर, 15 बराती घायल

Youth India Times
By -
1 minute read
0


आजमगढ़। जनपद के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज-तरवां मार्ग पर कोटा बाजार के समीप रविवार की दोपहर आटो रिक्शा में बोलेरो ने पीछे से धक्का मार दिया। जिससे आटो सवार 15 लोग घायल हो गए। आटो सवार उस समय बरदह से पल्हना मंदिर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घायलों में महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हैं।
सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उसके बाद परिवार के लोग सभी को एंबुलेंस से लेकर जौनपुर चले गए। बताते हैं कि हादसे से पहले बोलेरो ने एक व्यक्ति को धक्का मार दिया था और उसके बाद भागने के चक्कर में आटो में पीछे से टक्कर मार दिया।
बरदह गांव निवासी बड़ेलाल सरोज उर्फ बड़कू के पुत्र लाल सरोज की शादी देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर गांव निवासी अच्छेलाल की पुत्री से मां पल्हमेश्वरी धाम पर होनी थी। परिवार के लोग तो दूल्हे के साथ मंदिर में पहुंच गए थे। बाकी लोग आटो से शामिल होने जा रहे थे। हादसे में सुनील उर्फ सोनू, मुन्नी, अजय कुमार, नीलम, विमलेश प्रजापति, प्रीति, शिल्पा, सिलोचन, विमलेश, शुक्लवता सभी निवासी बरदह, सुधा , रानी, कमला, थाना गंभीरपुर, कलावती, कुसुम सरोज निवासी मसीरपुर थाना कोतवाली देवगांव शामिल हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 5, April 2025