शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का मनाया गया 90वां बलिदान दिवस
By -Youth India Times
Tuesday, March 23, 20211 minute read
0
Report - Ashok jaiswal
बलिया। अलग-अलग संगठनों द्वारा रसड़ा में मंगलवार को शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का 90वां बलिदान दिवस मनाया गया। क्रांतिकारी स्मारक समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में भगतसिंह मार्ग स्थित कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस दौरान भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।
वक्ताओं ने शहीदों के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।इस मौके पर सियाराम यादव, सुरेश राम, कृष्णानंद पांडेय, प्रदीप सिंह पप्पू, राघवेंद्र कुमार, आनंद श्याम पांडेय, विजय शंकर यादव, चंद्रमा सिंह, पारसनाथ यादव, दुर्गेश त्रिपाठी, अशोक गुप्त आदि थे। इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रसड़ा के कार्यकर्ताओं ने भी अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके शहादत व बलिदान को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर कृष्ण कुमार सैनी, खैरूल बशर अंसारी, प्रज्ञा तिवारी, प्रगति तिवारी, नितेश गुप्त, राहुल ठाकुर, आकाश चौरसिया, माध्वेश पांडेय, मनोज कन्नौजिया, कृष्णा चौरसिया आदि मौजूद थे।