पुलिस टीम पर पथराव, चौकी इंचार्ज व हेड कांस्टेबल घायल
By -Youth India Times
Sunday, March 21, 20211 minute read
0
विवाहिता को ससुराल छोड़ने जाने पर ससुराल वालों ने किया पथराव कानपुर। कानपुर देहात के रसूलाबाद में सहमति के बाद विवाहिता को ससुराल छोड़ने भीखदेव कहिंजरी गांव गए चौकी इंचार्ज व सिपाहियों पर पति, ससुर व अन्य परिवार वालों ने पथराव कर दिया। चौकी इंचार्ज, हेड कांस्टेबल व विवाहिता घायल हो गए। चौकी इंचार्ज व सिपाही को कानपुर हैलट रेफर किया गया है। एसपी, एएसपी भारी पुलिस बल लेकर गांव पहुंचे। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। चौकी इंचार्ज की पिस्टल गायब है। कहिंजरी के रहने वाले आजाद अली की पुत्री शाह बेगम (26) का निकाह भीखदेव कहिंजरी के रहने वाले रफीक अली के बेटे अमजद अली के साथ हुआ। दो साल पहले शाह बेगम ने पति व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर के निर्देश पर कहिंजरी चौकी इंचार्ज ने पीड़िता के ससुर रफीक अली को थाने बुलाकर समझाया जिसपर वह बहू को साथ रखने पर राजी हो गया। शनिवार देर शाम चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल व हेड कांस्टेबल समर सिंह अपने साथ शाह बेगम को लेकर ससुराल पहुंचे तो वहां ससुराल वालों ने पहले मुकदमा वापस लेने की मांग रख दी। इस पर विवाद के बाद रफीक अली, अमजद अली व परिवारीजनों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल, हेड कांस्टेबल समर सिंह व पीड़िता शाह बेगम घायल हो गए।