जिला पंचायत के पूर्व सदस्य हाजी नुरूल बशर अंसारी का निधन
By -Youth India Times
Friday, March 19, 20211 minute read
0
Report- Ashok Jaiswal
बलिया। रसड़ा नगर प्रतिष्ठित व्यवसायी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पूर्व प्रांतीय सदस्य एवं आल इंडिया फेडरेशन ऑफ व्यापार मंडल आजमगढ़ के मंडल अध्यक्ष तथा जिला पंचायत के पूर्व सदस्य हाजी नुरूल बशर अंसारी का 65 वर्ष की आयु में बुधवार की रात हार्टअटैक से इंतकाल (निधन) उनके पैतृक गांव अमहर पट्टी उत्तर में हो गया। उनके निधन पर पूरे इलाके में शोक की लहर छा गई।
इस खबर को सुनते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, अधिवक्ता, समाज सेवी, शिक्षक व व्यापारियों का तांता उनके आवास पर लग गया। सभी लोगों ने गहरी संवेदना जताते हुए हाजी साहब के बड़े पुत्र बदरूद्दुजा जाफरी बबलू समेत परिजनों को ढांढस बंधाया। उनके निधन पर सपा के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि वशिष्ठ नारायण सोनी, चंद्रशेखर सिंह, विजय शंकर यादव, अनिल सिंह, संजय यादव, बंधु गोंड, पिंटू अंसारी, सतीश सिंह, जावेद अंसारी, सुरेश चंद्र, विनोद शर्मा, रवींद्र यादव, अभय सिंह रिंकू, मान सिंह सेंगर, लल्लन यादव, सुशील सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया।