लगातार पांचवीं बार बने भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोनीत हुए अखिलेश मिश्रा
By -Youth India Times
Sunday, March 14, 20211 minute read
0
आजमगढ़। भाजपा में लगातार सक्रिय होने के कारण प्रदेश नेतृत्व ने अखिलेश कुमार मिश्र गुड्डू को पांचवीं बार प्रदेश कार्य समिति का सदस्य मनोनीत किया है। वर्ष 2011 से लगातार सदस्य प्रदेश कार्य समिति चुने जाने पर रविवार को उनके घोरठ मुंडा स्थित आवास पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
अखिलेश कुमार मिश्र गुड्डू ने कहाकि पार्टी ने मुझे जो भी जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। कहाकि पूर्व में भी एक कार्यकर्ता होने के कारण सभी कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिला कर चलने का प्रयास करता था, जो जारी रहेगा।