आजमगढ़ पंचायत चुनाव: ब्लाक प्रमुख पदों की संशोधित आरक्षण सूची जारी, देखें
By -
Saturday, March 20, 20212 minute read
0
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हाईकोर्ट के आदेश के बाद ब्लॉक प्रमुख की संशोधित आरक्षण सूची शनिवार को जारी हो गई। प्रशासन की ओर से ब्लॉक और विकास भवन पर सूची चस्पा कर दी गई। नई संशोधित आरक्षण सूची में कई ब्लॉक प्रमुख का आरण बदल गया है। जिले के कुल 22 ब्लॉक प्रमुख के पदों में सात पदों को अनारक्षित रखा गया है। इसमें सठियांव, पल्हना, पवई, अतरौलिया, रानी की सराय, मोहम्मदपुर और अजमतगढ़ की सीट शामिल है। महिलाओं के लिए चार सीटों को आरक्षित किया गया है। इसमें बिलरियागंज, मिर्जापुर, फूलपुर और अहरौला शामिल है। पिछड़ी जाति के लिए चार सीटों का आरक्षित किया गया है। इसमें मार्टीनगंज, कोयलसा, पल्हनी और हरैया शामिल है। पिछड़ी महिला के लिए तहबरपुर और महाराजगंज आरक्षित है। अनुसूचित जाति के लिए तीन सीटें आरक्षित हैं। इसमें लालगंज, जहानागंज और तरवां की सीट शामिल है। अनुसूचित महिला के लिए दो सीट ठेकमा और मेंहनगर आरिक्षत रखी गई है।
Tags: