आजमगढ़: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Youth India Times
By -
1 minute read
0


आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र उकरौड़ा गांव में शनिवार की रात विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। 
शहर कोतवाली क्षेत्र के सीताराम मोहल्ला निवासी केदार चैधरी ने अपनी पुत्री चांदनी (35) की शादी वर्ष 2005 में उकरौड़ा गांव निवासी विजय पुत्र रामचंद्र चैधरी के साथ किये थे। शनिवार की रात चांदनी ने छत के चूल्ले में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर पाकर मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पिता केदारनाथ चैधरी ने आरोप लगाया कि उनके दामाद विजय का किसी लड़की से अवैध संबंध चल रहा है। जिसके चलते पति पत्नी में हमेशा झगड़े होते रहते थे। मृत चांदनी के तीन बच्चे है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 8, April 2025