आजमगढ़: पेड़ हमारे जीवन की अमूल्य धरोहर-राकेश जैन
By -
Thursday, March 11, 20211 minute read
0
आजमगढ़। नेहरू हाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा पर्यावरण पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को पेड़ लगाने, पानी बचाने व पॉलिथीन हटाने के बारे में जानकारी दी गई और लोगों से अपील की गई कि किस तरह से अपने देश को इन संकटों से बचाया जा सकता है। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय पर्यावरण की गतिविधियों के प्रभारी राकेश जैन रहे। जिन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और उनको पर्यावरण के बारे में जानकारी दी गई।
Tags: