आजमगढ़: तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, पांच घायल, तीन गंभीर

Youth India Times
By -
0 minute read
0




रिपोर्ट - रमेश यादव
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी अंतर्गत इंडियन पेट्रोल पंप के पास आजमगढ़ से आ रही तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। जिसमें इब्राहिम, फरहान, उस्मान, सारीब ताबिश सभी निवासी खुदादादपुर घायल हो गये। घायलों में 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए फरिहा चैक पर स्थित फैजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां 2 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 16, April 2025