आजमगढ़: चाकू और असलहा के साथ दो गिरफ्तार

Youth India Times
By -
1 minute read
0

आजमगढ़। बिलरियागंज थाना पुलिस ने चाकू और असलहा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
जानकारी के अनुसार बिलरियागंज थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि गुलवा नहर पुलिया होते हुए गुलवा गौरी की तरफ आ रहे एक व्यक्ति के पास नाजायज असलहा है। सूचना पर अपने हमराहियों के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह गुलवा गौरी नहर के पास से उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये व्यक्ति शहवाज अहमद पुत्र सफीक अहमद निवासी ग्राम नसीरपुर, थाना बिलरियागंज के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। वहीं दूसरी तरफ थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने मुखबिर की निशानदेही पर अण्डाखोर तिराहा पर छिही की तरफ से आते हुए नवी सरवर पुत्र हाजी जुनैद निवासी ग्राम छिही थाना बिलरियागंज जो डी-24 गैंग का गैंग लीडर है को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 13, March 2025