आजमगढ़: कोरोना के चलते पत्रकार जगत में शोक की लहर

Youth India Times
By -
1 minute read
0

वरिष्ठ पत्रकार खुर्रम आलम नोमानी को भातृ शोक
-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते मरने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही। आए दिन लोग अपने प्रियजनों को खोते जा रहे हैं। शनिवार को जनपद का पत्रकार जगत भी इस बेरहम बीमारी के चलते शोक में डूब गया। जनपद के वरिष्ठ टीवी चैनल पत्रकार खुर्रम आलम नोमानी के बड़े भ्राता खाबर आलम नोमानी (55) लगभग 10 दिन पूर्व कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। कानपुर स्थित अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा था। उपचाराधीन खाबर आलम नोमानी ने शुक्रवार की रात उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही जनपद के पत्रकारों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। शनिवार की सुबह मृतक का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बिंदवल लाया गया, जहां कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए- खाक कर दिया गया। दिवंगत नोमानी परिवार में शोक व्यक्त करने वालों का क्रम जारी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 7, April 2025