आजमगढ़: चुनावी रंजिश में चली गोली, महिला की मौत

Youth India Times
By -
1 minute read
0

युवती घायल, मौके पर पुलिस अधिकारियों संग फोर्स तैनात
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के इसहाकपुर में चुनावी रंजिश में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि एक अन्य युवती गोली लगने से घायल हो गई। घटना के बाद सनसनी मच गई। मौके पर जिला मुख्यालय से पुलिस फोर्स संग वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि इसहाक पुर में राजभर बस्ती में अशोक व प्रमोद राजभर दोनों पक्षों से लोग प्रधानी का चुनाव लड़े थे। अशोक पक्ष को जीत मिली थी इसके बाद बस्ती में तनाव का भी माहौल था। आज शाम को इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और आरोप है कि अशोक पक्ष के लोगों ने प्रमोद पक्ष के लोगों पर गोली चला दी। जिसमें पूनम राजभर पत्नी प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बुझारत राजभर की पुत्री प्रीती राजभर घायल हो गई। प्रीति के गले में गोली लगी थी उसको आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी थी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 9, April 2025