उप्र पुलिस विभाग में 2937 पदों पर होगी भर्ती

Youth India Times
By -
0 minute read
0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही पुलिस विभाग में कंप्यूटर आपरेटर के 693 और रेडियो शाखा में 2244 रिक्त पदों पर भर्ती करेगा। रेडियो शाखा के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए बोर्ड ने गुरुवार को टेंडर भी जारी कर दिया है। एजेंसी का चयन होने के बाद आनलाइन आवेदन शुरू होगा।

पुलिस भर्ती बोर्ड के डीजी आरके विश्वकर्मा ने बताया कि रेडियो शाखा के पद तकनीकी श्रेणी के हैं। इस शाखा के कुल 2244 रिक्त पदों में प्रधान परिचालक, प्रधान परिचालक आंकिक, सहायक परिचालक व कर्मशाला कर्मचारी के पद शामिल हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 8, April 2025