आजमगढ़: आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Youth India Times
By -
1 minute read
0

आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के खानपुर भगतपट्टी गांव के सिवान में मंगलवार को एक युवक का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। रात में वह घर के बाहर ही सोया था। सुबह सिवान के तरफ गए ग्रामीणों ने आम के पेड़ से लटकता शव देख सूचना पुलिस व परिजनों को दिया। पुलिस से शव को पीएम के लिए भेज दिया।
खानपुर भगतपट्टी गॉव निवासी 28 वर्षीय हरिवंश यादव पुत्र राम दरस यादव सोमवार की रात घर का बाहर सोया था। मंगलवार की सुबह परिजन उठे तो वो बिस्तर से गायब था। परिजनों ने सोचा कि शौच के लिए गया होगा। कुछ देर बाद ही ग्रामीणों ने हरिवंश का शव 300 मीटर दूर सिवान में आम के पेड़ पर लटका देखा। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुच गए। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और पीएम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाइयो में दूसरे नंबर पर था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 6, April 2025