आजमगढ़: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, आधा दर्जन घायल
By -Youth India Times
Sunday, June 20, 20211 minute read
0
-मंजू शर्मा आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लहबरिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गये। मारपीट की इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार थाना गंभीरपुर क्षेत्र के लहबरिया निवासी तारिख और इश्तियाक के बीच काफी समय से पुरानी रंजिश चली हुई आ रही है। रविवार सुबह 11 बजे के लगभग दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। झगड़े में एक पक्ष से तारिक, सारिक, यासीन और दूसरे पक्ष से इस्तियाक, यासिर, फहीम घायल हो गए। ग्रामीण ने झगड़ा कर रहे दोनों पक्ष के लोगों को समझाकर शांत कराया। उसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वही पुलिस ने दूसरे पक्ष से 3 लोगो को चालान कर दिया।