निकाह पढ़ने में अटका दूल्हा, पैनकार्ड से खुली मजहब की पोल तो थाने उठा ले गई पुलिस
By -
Monday, June 14, 20212 minute read
0
कोल्हुई (महराजगंज)। महराजगंज जिले के कोल्हुई क्षेत्र में रविवार को निकाह के दौरान रंग में भंग पड़ गया। मौलवी निकाह पढ़ा रहे थे कि उर्दू के कुछ शब्दों के उच्चारण में दूल्हा अटक गया। इस पर लोगों को शक हुआ। पूछताछ शुरू हुई तो दूल्हे की पोल खुल गई। वह दूसरे मजहब का निकला। इस पर हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने दूल्हे की धुनाई शुरू कर दी। भागने की कोशिश पर घरातियों ने कुछ बारातियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। देर शाम तक थाने में पंचायत होती रही।
Tags: