आजमगढ़: ब्राउन शुगर व गांजा बरामद, महिला समेत दो गिरफ्तार

Youth India Times
By -
1 minute read
0

-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने ब्राउन शुगर (हेरोईन) व गांजा बरामद किया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर चैकी प्रभारी कमलनयन दूबे को जरिए मुखबिर सूचना मिली की क्षेत्र के बिलरिया की चुंगी इलाके में लंबे अरसे से मादक पदार्थ का कारोबार किया जा रहा है। सटीक सूचना मिलने पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने ब्राउन शुगर का व्यवसाय कर रही महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 ग्राम ब्राउन शूगर बरामद किया। जबकि ट्राई साइकिल पर सवार दिव्यांग व्यक्ति को डेढ़ किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में उषा देवी पत्नी राजेंद्र प्रजापति क्षेत्र के ग्राम लक्षीरामपुर तथा दिव्यांग मनोज कुमार पुत्र पब्बर राम कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी गांव के निवासी बताए गए हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 7, April 2025