1.5 किलो गांजा व दो रामपुरी चाकू के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
By -Youth India Times
Monday, July 19, 20211 minute read
0
रिपोर्ट-अशोक जायसवाल बलिया। पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा के निर्देशन में जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरा पुलिस ने सोमवार को 1.5 किलो गांजे व दो रामपुरी चाकू के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बलिया रवाना कर दिया। नगरा पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सोमवार की सुबह 9:30 बजे थानाध्यक्ष दिनेश पाठक मय हमराही कोठिया चट्टी के आसपास संदिग्ध वाहन की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान तभी दो संदिग्ध युवक बाइक से उधर आते दीखे। पुलिस ने उक्त दोनों संदिग्धों को अपने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उनकी पहचान करन सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह व मनीष शर्मा पुत्र अच्छे लाल शर्मा निवासी चौबेपुर (इंदरपुर) थाना गड़वार जनपद बलिया के रूप में हुई। पुलिस का दावा है कि तलाशी के दौरान संदिग्धों के पास से 1.5 किलो गांजा व दो रामपुरी चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने उन्हें 4/25 आर्म एक्ट व 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया। उक्त आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष नगरा के अलावा हे०का० अभिषेक सिंह व मुनीब सिंह, का० राजकुमार पटेल व भानू पांडेय, रि०का० रोमकुमार केशरवानी शामिल रहे।