मिड डे मील के निवाले से हुई थी 23 मासूमों की मौत
By -
Friday, July 16, 20214 minute read
0
सरसो के तेल की जगह कीटनाशक डालकर बना दिया था खाना
23 बच्चों की मौत को लेकर मशरक थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उसमें प्रधान शिक्षिका मीना देवी समेत उनके पति अर्जुन राय को भी आरोपित किया गया। मीना देवी को एसआइटी में शामिल महिला थानाध्यक्ष अमिता सिंह ने 23 जुलाई 2013 को गिरफ्तार कर लिया। बाद में कोर्ट ने पति अर्जुन राय को बरी कर दिया था। लेकिन प्रधान शिक्षिका को दोषी मानते हुए दो अलग-अलग सजा सुनाई गई। पहली 10 वर्ष की सश्रम कैद एवं ढाई लाख जुर्माना, दूसरी सात वर्ष सश्रम कैद एवं 1.25 लाख रुपये अर्थदंड की सजा थी। कोर्ट ने कहा था कि दोनों सजा अलग-अलग चलेगी। पहले 10 वर्ष की सजा और बाद में 7 वर्ष की सजा काटनी होगी। फिलहाल मीना देवी जमानत पर बाहर हैं।
Tags: