मां ने लगाया बहू पर बेटे की हत्या का आरोप

Youth India Times
By -
1 minute read
0

उभांव पुलिस को तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार
रिपोर्ट-अशोक जायसवाल
बलिया। जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के खैराखास गांव में पत्नी द्वारा मायके वालों से अपने पति की हत्या कराने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मृतक की मां ने इस सम्बन्ध में उभांव पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है।
जानकारी के अनुसार खैराखास निवासिनी सबीरून निशा पत्नी अलीजान ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि गुरुवार 15 जुलाई को उसके पुत्र अमजद सिद्दीकी व उसकी पत्नी शायमा खातून के बीच कुछ विवाद हो गया। विवाद को लेकर शायमा ने अपने मायके देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र के सुतावर गांव निवासी अपने पिता व भाईयों को फोन कर इसकी जानकारी दी। आरोप है कि इसकी जानकारी मिलते ही उसके पिता शकील पुत्र मुख्तार, चांद व नोमान पुत्रगण शकील, डा0 खालिद जफरे आलम पुत्र दरगाही व अन्य अज्ञात लोग बोलेरो से शाम साढ़े 8 बजे खैराखास गांव पहुंचे तथा मेरे पुत्र अमजद को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एक निजी वाहन द्वारा सीएचसी सीयर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां अपने पुत्र की हत्या के इस मामले में पुलिस से उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 17, April 2025