आजमगढ़ : सरकार की उपलब्धियों में पलीता लगा रहे नुमाइंदे
By -Youth India Times
Sunday, July 18, 20211 minute read
0
फेंका मिला सरकार के विकास कार्यों से संबंधित बुकलेट का जखीरा मार्टिनगंज ब्लाक प्रशासन का कारनामा रिपोर्ट—पीआर सिंह आजमगढ़। भाजपा सरकार द्वारा सूबे में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी को जनमानस में मुहैया कराने के लिए शासन द्वारा जारी किए गए बुकलेट का जखीरा मार्टिनगंज ब्लाक परिसर में बने शहीद स्मारक स्थल पर फेंका मिला। इसे देख यह कहा जा सकता है कि सरकार की उपलब्धियों में उसके नुमाइंदे ही पलीता लगा रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की यह मंशा कि प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी बुकलेट के माध्यम से प्रदेश के सभी ग्रामसभाओं में वितरित की जाए। इसके लिए सरकार द्वारा छपाई गई बुकलेट लाखों की संख्या में प्रदेश के सभी जनपदों में भेजी गई। इसके लिए समस्त जिला प्रशासन द्वारा सूबे के सभी विकासखंड मुख्यालयों पर भारी मात्रा में बुकलेटों को जनता के बीच वितरित करने की जिम्मेदारी देते हुए वहां भेजी गई। ऐसे में मार्टिनगंज ब्लाक मुख्यालय पर भेजी गई हजारों की संख्या में रहे बुकलेट का जखीरा ब्लाक परिसर में स्थित शहीद स्मारक स्थल पर रद्दी की शक्ल में फेंक दिया गया। इस बात से हैरान लोगों ने जब मार्टिनगंज ब्लाक के वीडियो आजम अली से जानकारी मांगी तो उनका जवाब सुन सभी हैरान रह गए। वीडियो साहब का जवाब कि हमें इस बात की कोई जानकारी नहीं है। जबकि हजारों की संख्या में प्रिंटेड बुकलेट विकासखंड मुख्यालय परिसर में ही फेंके गए हैं। ब्लाक प्रशासन की इस लापरवाही से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस संबंध में ऊपर तक शिकायत की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ब्लाक मुख्यालय की जिम्मेदारी संभाल रहे वीडियो का दर्शन महीने में एक-दो बार ही जनता को हो पाता है। इसकी शिकायत भी संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी।