आजमगढ़: पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाला अपराधी गिरफ्तार, असलहा बरामद

Youth India Times
By -
1 minute read
0

-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। दीदारगंज थाने की पुलिस ने गुरुवार की सुबह पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाले अपराधी को असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
बताते हैं दीदारगंज थाना क्षेत्र के रम्मोपुर गांव का रहने वाला राजेश कुमार पुत्र चंद्रभान उर्फ ढोढ़ई बीते वर्ष मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर असलहे से फायरिंग कर फरार हो गया था। इस मामले में उसके खिलाफ दीदारगंज थाने में हत्या प्रयास का मामला पंजीकृत किया गया था। गुरुवार की सुबह पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि अपराधी राजेश सरावां गांव से हुब्बीगंज बाजार की ओर जाने वाला है। सटीक सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय सुबह करीब 8 बजे सरावां तिराहे के समीप अपराधी राजेश कुमार को धर दबोचा। उसके कब्जे से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 11, April 2025