आजमगढ़: अगवा की गई लड़की बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। तहबरपुर थाने की पुलिस ने सोमवार की सुबह 10 दिन पूर्व बहला-फुसलाकर अगवा की गई लड़की को बरामद करते हुए उसका अपहरण करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
तहबरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने आरोप लगाया कि बीते 17 जुलाई की भोर में करीब 4 बजे उनकी किशोरवय पुत्री शौच के लिए घर से निकली थी। उसी दौरान क्षेत्र के महुआर ग्राम निवासी बृजेश गौड़ पुत्र रामसूरत उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लड़की की सकुशल बरामदगी का प्रयास शुरू कर दिया। स्थानीय थाने पर तैनात उपनिरीक्षक निरंकार गिरी को शनिवार की सुबह जरिए मुखबिर सूचना मिली अगवा की गई लड़की व उसका आरोपी दोनों क्षेत्र के सोफीपुर चैराहे पर मौजूद हैं और कहीं भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस बताए गए स्थान पर दबिश देकर लड़की की बरामदगी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)