गाजीपुर के रमेश जायसवाल अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत
By -
Wednesday, July 07, 20211 minute read
0
गाजीपुर। जनपद के जाममिया निवासी रमेश जायसवाल को अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल व राष्ट्रीय महासचिव जायसवाल अटल कुमार गुप्ता ने उनका मनोनयन कर कहा है कि उनके सानिध्य में कलचुरी समाज सामाजिक चेतना, विकास, कल्याण एवं शक्तिशाली संगठन के रूप में उभरकर राष्ट्र की मुख्य धारा में सहभागी बनकर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगी।
Tags: