आजमगढ़: जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Youth India Times
By -
1 minute read
0

-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। तरवां थाने की पुलिस ने बुधवार की सुबह क्षेत्र के चतुरगंज बाजार से हत्या प्रयास के मामले में आरोपित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
तरवां क्षेत्र के कबूतरा गांव में बीते 12 जुलाई को भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा किए गए हमले में दूसरे पक्ष के श्यामा गिरी व उनके पुत्र सुनील सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में घायल पक्ष द्वारा 8 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि नामजद आरोपियों में हरेंद्र यादव पुत्र रामबली सुख्खू यादव पुत्र पंचम दोनों क्षेत्र के चतुरगंज बाजार में मौजूद हैं। बताए गए स्थान पर दबिश देकर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)