आजमगढ़: अबोध बालिका के साथ छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
By -Youth India Times
Wednesday, July 07, 20210 minute read
0
-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’ आजमगढ़। कप्तानगंज थाने की पुलिस ने 7 वर्षीय बालिका के साथ छेड़खानी करने के मामले में वांछित आरोपी को बुधवार की सुबह गिरफ्तार किया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मधुपुर कांवरिया ग्राम निवासी स्वामीनाथ पुत्र कुमार के खिलाफ बीते 4 जुलाई को नाबालिक बालिका के साथ छेड़खानी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी। आरोपी स्वामीनाथ क्षेत्र के मठिया सुजानपुर पुलिया के पास मौजूद है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।