जयमाल के बाद बोली- किसी भी कीमत पर नहीं करूंगी शादी
By -
Thursday, July 15, 20212 minute read
0
फर्रुखाबाद। दूल्हा सुंदर नहीं है, इसलिए शादी नहीं करूंगी, यह कहते हुए दुल्हन ने वरमाला कार्यक्रम के बाद शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे के पिता की शिकायत पर पहुंची पुलिस दोनो क्षों को थाने ले आई। वहां समझौते का प्रयास शाम तक चला, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना क्षेत्र के गांव सरपारपुर नगरिया निवासी युवती की बरात जनपद कन्नौज थाना गुरसहायगंज के गांव रसूलपुर से मंगलवार शाम को आई थी। बरातियों के स्वागत के बाद द्वारचार हुआ। इसके बाद बरातियों ने भोजन किया।
Tags: