आजमगढ़: जिला जेल पर औचक छापेमारी, मचा हड़कंप

Youth India Times
By -
1 minute read
0

नामचीन अपराधियों के जेल में आने की आहट पर हुई प्रशासनिक कार्रवाई

-वेद प्रकाश सिंह 'लल्ला'

आजमगढ़। संगीन अपराधों में निरुद्ध बंदियों के मामले में प्रतिदिन सुनवाई किए जाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश के अनुपालन की कवायद में जिला प्रशासन जुट गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में प्रदेश की अन्य जेलों में बंद जिले के नामचीन अपराधियों को न्यायालय में पेशी के लिए लाए जाने में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए प्रशासन ने कमर कस लिया है। इसी कवायद में जुटे प्रशासनिक अधिकारी मंगलवार को जेल परिसर का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। उनके आने की सूचना पाकर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मंगलवार की शाम करीब 5 बजे इटौरा स्थित जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। बगैर सूचना अचानक पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों के आने की सूचना पाकर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल परिसर में रहे अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने साथ लाए गए पुलिस बल की मदद से जेल की समस्त बैरकों, भोजनालय, अस्पताल और स्पेशल सेल की गहन तलाशी ली गई। हालांकि इस दौरान जेल परिसर से कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। जिसके बाद जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली। करीब एक घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद प्रशासनिक अधिकारी जेल परिसर से बाहर निकले और उनका काफिला जिला मुख्यालय की ओर निकल गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)