थानेदार पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर महिला सिपाही ने की आत्महत्या की कोशिश
By -
Wednesday, July 07, 20213 minute read
0
घटना दोपहर लगभग एक बजे की है। थाना सहावर में तैनात महिला आरक्षी वैशाली पुंढीर ने परिसर में स्थित अपने कमरे में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। सुसाइड से पहले सिपाही ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाला। बात की जानकारी साथी महिला पुलिसकर्मियों को हुई। सभी वैशाली पुंढीर की मदद को दौड़ी और उसे खुदकुशी करने से रोक लिया। महिला सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह खतरे से बाहर है। महिला सिपाही का आरेप है कि थाना प्रभारी पिछले एक महिने से उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। दुर्व्यवहार करते हैं। उनके उत्पीड़न से तंग आकर जान देना चाहती थी। मामले की भनक जब पुलिस अफसरों को लगी तो हल्ला मच गया। सीओ शैलेंद्र परिहार भी थाने पहुंचे।
Tags: