आजमगढ़: पुलिस को सूचना देकर ट्रक मालिक ने लगा ली फांसी

Youth India Times
By -
1 minute read
0

जहानागंज क्षेत्र के बड़ौरा बुजुर्ग गांव की घटना 
-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जहानागंज क्षेत्र के बड़ौरा बुजुर्ग गांव में मंगलवार की दोपहर 40 वर्षीय ट्रक मालिक ने अपने आत्महत्या की सूचना पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर देने के बाद घर में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जहानागंज क्षेत्र के बड़ौरा बुजुर्ग ग्राम निवासी रामविजय सिंह के दो पुत्रों में बड़े 40 वर्षीय पूरन सिंह खुद का ट्रक चलाने का कार्य करते थे। इनका छोटा भाई भी स्वयं का ट्रक चलाता था। बताते हैं कि दो दिन पूर्व दोनों भाई दिल्ली से ट्रक लेकर वापस लौटे। छोटे भाई के ट्रक पर माल लदा होने के कारण वह उसे गंतव्य तक पहुंचाने के लिए निकल गया। जबकि घर पर पूरन अपने परिवार के साथ थे। मंगलवार की दोपहर उनके माता-पिता बैंक से रुपया निकालने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान पूरन सिंह ने पुलिस के हेल्प लाइन नंबर डायल हंड्रेड पर सूचना देने के बाद घर में फांसी लगा लिया। मौके पर पुलिस पहुंचने से पूर्व उनकी सांस थम चुकी थी। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री बताए गए हैं। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 12, April 2025