आजमगढ़ : महंगाई पर लगाम लगाये केन्द्र व राज्य सरकार-रीता मौर्या

Youth India Times
By -
1 minute read
0

बेतहाशा बढ़ती महंगाई और पेट्रो मूल्यों के विरोध में कांग्रेस ने जुलूस निकालकर थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया

आजमगढ़। खाद्य, तेल, दाल, रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में बुधवार को शहर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रीता मौर्य के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। रीता मौर्या ने कहाकि देश में महंगाई दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। हर रोज पेट्रोल के दामो में और रसोई गैस के दामों में वृद्धि हो रहा है। केंद्र व राज्य सरकार को महंगाई पर लगाम लगाना होगा।
रसोई गैस के दामों में हर रोज हो रही वृद्धि से घर की महिलाओं में आक्रोश है। इस मौके पर प्रेमलता, उर्मिला, संगीता, सुशीला, जूली, उर्मिला, शारदा, शनिचरी आदि महिलाएं उपस्थित थी

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 10, April 2025