आजमगढ़: पौधे मनुष्य के जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक-आलम बदी
By -Youth India Times
Tuesday, July 06, 20211 minute read
0
विधायक आलमबदी आजमी ने मंदिर परिसर में लगाये 50 पौधे आजमगढ़। सरायमीर क्षेत्र के राम जानकी मंदिर परिसर में सपा विधायक आलम बदी आजमी ने अपने समर्थकों के साथ मंदिर परिसर में 50 पौधे लगाया गया। विधायक द्वारा पौधारोपण करने के बाद वन विभाग के दरोगा कुलबुल यादव ने मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए पत्रक को विधायक को दिया गया। मंदिर परिसर में लोगों को संबोधित करते क्षेत्रीय विधायक आलमबदी आजमी ने कहा कि पौधे मनुष्य के जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक हैं। पौधों से ही आक्सीजन की पूर्ति होती है। आने वाली पीढ़ियों को बचाने के लिए मनुष्य को पौधे अवश्य लगाना चाहिए। इसलिए सभी लोग कम से कम पांच-पांच पेड़ अवश्य लगाएं जिससे कि पर्यावरण स्वच्छ बना रहे। पेड़ पौधों की कमी से ही आज देश में ऑक्सीजन की कमी हुई यदि पहले की तरह पेड़ पौधों पर लोग ध्यान देते तो किसी को भी ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ती। हमारे घर में खुद आक्सीजन है जितना भी हो सके सभी लोग ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाये और उसका संरक्षण स्वयं करें। विधायक आलमबदी ने पीपल, बरगद, पाकड़, नीम, आम, सागौन के पेड़ लगाये। उन्होंने मंदिर परिसर का सुंदरीकरण की भी बात कही। इस अवसर पर वन दरोगा कुलबुल यादव, वन संरक्षक रामप्रवेश यादव, राजाराम यादव, कलीम अहमद, लईक अहमद, विधायक प्रतिनिधि मुस्तजाब आलम बाबू, असलम, शमीम अहमद, रामसिंगार यादव, पियूष यादव आदि लोग उपस्थित रहे।