भाजपा ने जारी की पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्षों की सूची
By -Youth India Times
Friday, August 20, 20211 minute read
0
आजमगढ़ में इन्द्रेश चौहान, लालगंज में संतराम निषाद बनाये गये भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार कश्यप ने गुरुवार को गोरखपुर क्षेत्र के 12 जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दिया। आजमगढ़ में इन्द्रेश चौहान को जबकि लालगंज में संतराम निषाद को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। दूसरी तरफ रमेश चन्द गुप्ता गोरखपुर महानगर एवं कवलवास सिंह गोरखपुर जिला के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। बलिया में लाल बहादुर राजभर, बस्ती में ब्राह्मदेव यादव देवा, महराजगंज में ओमप्रकाश वर्मा, कुशीनगर में दिनेश गुप्ता, आजमगढ़ में इन्द्रेश चौहान, लालगंज में संतराम निषाद, सिद्धार्थनगर में रामशरण मौर्य, मऊ में रामप्रवेश राजभर, संत कबीरनगर में राजकुमार राजू चौरसिया एवं देवरिया में रवि पाल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।