आजमगढ़: पूर्व ब्लाक प्रमुख का हृदय गति रूकने से हुआ निधन

Youth India Times
By -
1 minute read
0

-शुभम मद्धेशिया
आजमगढ़। अतरौलिया के पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रहे गोविंदपुर गांव निवासी लालजी सिंह का आज सुबह 10.00 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके दो पुत्र तथा तीन पुत्रियां हैं। उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर राजनीतिक, सामाजिक, बुद्धिजीवी तथा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने शोक प्रकट किया। उनके आवास पर पहंुचकर बसपा नेता डॉक्टर सरोज पांडे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राणा प्रताप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुड्डू, रामप्यारे यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कोयलसा संतोष यादव, भाजपा नेता नवीन सिंह, आनंद तिवारी, शिओम सिंह, धूप नारायण सिंह, राजेश सिंह, कंतविजय सिंह, सुरेश सिंह सहित आदि लोगों शोक संवेदना प्रकट किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 11, April 2025