आजमगढ़ : बृजनाथ सिंह बने जहानागंज प्रधान संघ अध्यक्ष
By -Youth India Times
Sunday, August 08, 20211 minute read
0
रिपोर्ट - वेद प्रकाश सिंह लल्ला आजमगढ़। जहानागंज विकास खंड क्षेत्र के रोशनपुर ग्रामसभा में प्रधान संघ कार्यालय पर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्रामप्रधान संगठन की महत्वपूर्ण बैठक निवर्तमान ब्लाक अध्यक्ष देवनाथ यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष के चयन पर विचार किया गया। इस दौरान विकासखंड क्षेत्र के कुल 71 के सापेक्ष 45 प्रधानों की उपस्थिति रही। कोरम पूरा होने के नाते बैठक की कार्रवाई शुरू की गई। सर्वप्रथम मंदे के प्रधान नौशाद उर्फ मामा ने प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए बृजनाथ सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा। इस पर उपस्थित सभी प्रधानों ने ध्वनिमत से श्री सिंह के नाम का समर्थन कर दिया। इस प्रकार से बृजनाथ सिंह को सर्वसम्मति से प्रधान संगठन का ब्लाक अध्यक्ष चयनित कर लिया गया। कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों का चयन अगली बैठक में किया जाएगा। निर्वाचित अध्यक्ष बृजनाथ सिंह को प्रधान संघ के मण्डल प्रभारी रामकुंवर यादव एंव जिलाध्यक्ष श्रीराम यादव ने प्रमाण पत्र और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानों ने जिस आशा और विश्वास के साथ मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसके अनुरूप कार्य करने का प्रयास करूंगा। बैठक में राजवीर सिंह, रमेश सिंह, साँचा यादव, संजय राम, दुर्गविजय राम, नौशाद उर्फ मामू, राजाराम राजभर, मनीष मौर्य, नरेंद्र सिंह, अजय सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, तेज बहादुर सिंह, महेश पाल, शकील अहमद, विनोद आदि उपस्थित रहे। अंत मे निवर्तमान ब्लाक अध्यक्ष देवनाथ यादव ने अपना इस्तीफा जिलाध्यक्ष को सौंपते हुए बैठक के समाप्ति की घोषणा की। बैठक का संचालन राजवीर सिंह ने किया।