आजमगढ़: पति ने सिपाही पत्नी पर लगाया थानाध्यक्ष से अवैध सम्बन्ध का आरोप
By -Youth India Times
Friday, August 20, 20211 minute read
0
सिपाही पत्नी ने किया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा आजमगढ़। एक युवक को पत्नी को सिपाही बनाना महंगा पड़ गया है। दूसरे जिले में तैनात उसकी पत्नी ने पति पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। मामला आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र का है। पति का कहना है कि पत्नी का थानाध्यक्ष से संबंध है और विरोध करने पर वह प्रताड़ित कर रही है। पति ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। न्याय नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में अहरौला क्षेत्र के युवक ने कहा है कि पांच साल पहले उसकी शादी तहबरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती से हुई। विवाह के बाद उसने पत्नी को पढ़ाया। उसका चयन सिपाही के पद पर हो गया। 2018 में उसकी मिर्जापुर जिले में तैनाती हुई, जहां उसका थानाध्यक्ष से संबंध बन गया। थानाध्यक्ष का स्थानांतरण भदोही हुआ तो उसने उसे वहीं अटैच करा लिया। वह पत्नी के साथ रहना चाहता है लेकिन वह संग में रहने को तैयार नहीं है। अब पत्नी ने एसओ की मदद से उसपर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा अहरौला थाने में दर्ज करा दिया है। अधिकारियों के यहां गुहार लगाने के बाद भी पति की कहीं सुनवाई नही हो रही है।