आजमगढ़: मकान की निर्माणाधीन छत धराशायी, राजगीर समेत पांच जख्मी
By -Youth India Times
Sunday, August 08, 20211 minute read
0
रिपोर्ट- सर्वेश पांडेय आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के दान शनिचरा गांव में रविवार की दोपहर निर्माणाधीन मकान की छत ढलाई के दौरान बल्ली टूटने से छत का आधा हिस्सा धराशाई हो गया। मलबे में दबकर राजगीर समेत पांच मजदूर जख्मी हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई है। दान शनिचरा ग्राम निवासी रामरतन पुत्र जगन्नाथ को आवासीय योजना का लाभ मिला था। योजना के अंतर्गत पूरी धनराशि का भुगतान हो जाने पर रामरतन रविवार को अपने निर्माणाधीन मकान की छत ढलाई करा रहा था। बताते हैं कि ढाली जा रही छत के सांचे में लगी बल्ली अचानक टूट गई। जिससे छत का आधा हिस्सा जमींदोज हो गया। धराशाई हुई छत के मलबे में दबकर निर्माण कार्य में जुटे राजगीर चिराग पासवान व मजदूर मुलायम, सोनू, मिथुन तथा महादेव घायल हो गए। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां राजगीर चिरागन पासवान की हालत गंभीर बनी हुई है।