प्रभातफेरी के बाद कांग्रेसियों ने युवाओं से किया संवाद
By -Youth India Times
Saturday, August 21, 20211 minute read
0
आजमगढ़, 21 अगस्त। जय भारत महासंपर्क अभियान के आखिरी दिन शनिवार को कांग्रेसियों ने जनता को जोड़ने का हर जतन किया।सुबह गांवों में प्रभातफेरी निकालकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, तो उसके बाद युवाओं से संवाद किया। दोपहर में स्नेह भोज के बाद बेहतर काम करने वालों को सम्मानित किया।इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोइया, गांव के सम्मानित लोग, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के लोग शामिल थे। इसके साथ ही सरकारी व धार्मिक स्थलों के साथ महापुरुषों की प्रतिमा स्थलों पर श्रमदान किया। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह रानी की सराय ब्लाक के अनौरा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अहमद शमशाद तहबरपुर ब्लाक के अबडीहा न्यायपंचायत, प्रदेश कांग्रेस सचिव अनिल यादव पाइंदापुर न्यायपंचायत में मोजूद थे। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने सभी कांग्रेसजनों को कार्यक्रम की सफलता के लिए जनता का आभार व्यक्त किया।कहा कि गांवों में गए बगैर गांव की बात नहीं की जा सकती।आज भी गांवों के लोगों के सामने तमाम समस्याएं हैं। इसका निदान सरकारी मशीनरी को खुद करना चाहिए, लेकिन जनता की अनदेखी हो रही है। पार्टी प्रवक्ता ओंकार पांडेय ने बताया कि 278 न्यायपंचायतों में आयोजन सफल रहा। इस दौरान किसानों के साथ सभी की समस्याओं को लेकर चर्चा के साथ उसे नोट किया गया। गांव के लोगों से शीघ्र मुलाकात के वादे के साथ विदा लिया।