आजमगढ़: शिवपाल ने सौंपी अभिषेक सिंह आशु को प्रदेश प्रमुख महासचिव की जिम्मेदारी

Youth India Times
By -
0 minute read
0

आजमगढ़, 29 सितंबर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अभिषेक सिंह आशु को प्रदेश प्रमुख महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।
श्री आशु इसके पूर्व समाजवादी पार्टी में युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं छात्र सभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहने के साथ ही लखनऊ विश्व विद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। श्री आशु के प्रदेश प्रमुख महासचिव बनाए जाने पर आजमगढ़ प्रसपा महासचिव आनंद उपाध्याय ने उन्हें बधाई दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 16, April 2025