अखिलेेश यादव को एक और बड़ा झटका, उन्नाव में राजा भइया से मिले शिवपाल
By -
Thursday, September 30, 20212 minute read
0
उन्नाव। सीएम योगी की जनसभा से पहले जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया का कार लखनऊ से झांसी तक दौरे के दौरान उन्नाव में जगह-जगह स्वागत हुआ। उन्नाव पहुंचे राजा भइया ने जनसेवा संकल्प यात्रा को लेकर नीतियों का बखान किया। इसी दरम्यान कानपुर जाते समय प्रगतिशील पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव उन्नाव में कार से उतरकर राजा भइया से मिले और उन्होंने उन्हें गले लगाया। कुछ पल दोनों की वार्ता भी हुई। इसके बाद शिवपाल कार से कानपुर रवाना हो गए। दोनों नेताओं की मुलाकात को लेकर उन्नाव राजनीतिक गलियारे में गहमा गहमी बढ़ गई।
Tags: