आजमगढ़: बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए उठने लगी आश्रय स्थल की मांग

Youth India Times
By -
1 minute read
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। लगातार एक पखवारे से हुए जलजमाव के चलते बाढ़ से प्रभावित शहरवासियों के लिए अब आश्रय स्थल की मांग उठने लगी है।
शहर के निचले इलाकों में बसे हजारों परिवार बीते 16 सितंबर को हुई मूसलाधार बारिश के चलते हुए जलजमाव से बुरी तरह प्रभावित हैं। लोगों के घरों में आज भी बारिश का पानी घुसा हुआ है। पानी निकालने के सभी संसाधन लगता है नतमस्तक हो चुके हैं। पानी से घिरे इलाकों में प्रशासन द्वारा लार्वारोधी एवं मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है लेकिन अब बाढ़ के पानी से प्रभावित लोगों का धैर्य टूटता जा रहा है। अब तो जलजमाव से पीड़ित लोगों के लिए जिला प्रशासन से आश्रय स्थल स्थापित किए जाने की मांग उठने लगी है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष गोविंद दुबे ने जिला प्रशासन से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए आश्रय स्थल स्थापित किए जाने की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 9, April 2025