आजमगढ़: मूसलधार बारिश में गिरा मकान, पिता-पुत्र की मौत

Youth India Times
By -
1 minute read
0

एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी सहित पुलिस मौके पर पहुंची
आजमगढ़। मेंहनगर में शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे भिटकासों गांव में कच्चा मकान गिरने से मृतक 60 वर्षीय जयप्रकाश पाण्डेय उनका पुत्र विकास पांडेय की मलबे में दबकर मौत हो गई। उपजिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शिनी व इंस्पेक्टर मनोज कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे थे। गोसाईं की बाजार संवाददाता के मुताबिक लालगंज बेसो नदी का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूब गई है। लगातार बारिश के कारण माहुल क्षेत्र की तमाम गड्ढा युक्त सड़कों व गांव के विभिन्न संपर्क मार्गाे पर पानी भर गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि जिले की मुख्य खेती लाल मिर्च के उप्पादन पर संकट गहरा गया है। बच्चों के स्कूल न पहुंच पाने के कारण गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती का कार्यक्रम भी सीमित दायरे में होने की संभावना है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 8, April 2025