आजमगढ़: धार्मिक स्थल पर गए बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में मौत

Youth India Times
By -
0

पुलिस के माध्यम से परिजनों को मिली घटना की जानकारी
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। एक सप्ताह पूर्व पत्नी के साथ बलिया जनपद के मनियर कस्बे में स्थित धार्मिक स्थल पर पूजा-अर्चना के लिए गए बुजुर्ग की शनिवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसका शव धार्मिक स्थल के नजदीक एक गड्ढे में पड़ा मिला। घटना की जानकारी पुलिस के माध्यम से मृतक के परिजनों को हुई। सूचना पाकर परिजन मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ ग्राम निवासी व पेशे से ईंट भट्ठा मजदूर 60 वर्षीय प्रेमसागर कन्नौजिया पुत्र छेदी एक सप्ताह पूर्व अपनी पत्नी हुस्नाकी देवी के साथ बलिया जिले के मनियर क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थल पर पूजा पाठ के लिए गया था। शनिवार की सुबह प्रेमसागर धार्मिक स्थल के नजदीक गड्ढे में मृत हालत में पड़ा मिला। घटना की सूचना सिधारी थाने को दी गई। पुलिस मृतक के घर पहुंच कर उन्हें जानकारी दी। मृतक के एक पुत्र व दो पुत्री बताए गए हैं। शव को बलिया जनपद पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)