आजमगढ़: सर्पदंश के चलते गई महिला की जान

Youth India Times
By -
1 minute read
0



रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा दामा में गुरुवार की शाम भोजन बनाने के लिए घर में उपला निकालने गई महिला को सर्प ने डंस लिया। लालगंज सीएचसी पर उपचाराधीन महिला की देर रात मौत हो गई।
दामा ग्राम निवासी बुधिराम की 40 वर्षीय पत्नी अनीता देवी गुरुवार की शाम भोजन बनाने के लिए घर में रखे उपला निकालने गई थी। इसी दौरान उपले के ढेर में छिपे सर्प ने उसे डंस लिया। इस बात की जानकारी होने पर परिजनों उसे लेकर आनन-फानन लालगंज सीएचसी में भर्ती कराए।जहां उपचाराधीन महिला ने देर रात दम तोड़ दिया। शुक्रवार की सुबह मृतका का शव घर लाया गया। गमगीन माहौल में मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका के दो पुत्र व दो पुत्री बताए गए हैं। इस घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 9, April 2025